मनोरंजन

बॉलीवुड सितारों की दिवाली की तस्वीरें वायरल: अक्षय ने की आरती, प्रियंका ने परिवार संग मनाया जश्न, कटरीना ने दिखाई बेटे की पहली झलक

मनोरंजन डेस्क। दीपावली का त्योहार बॉलीवुड सितारों के लिए भी खुशियों और पारिवारिक जश्न से भरा रहा। फिल्मी हस्तियों ने अपने परिवार और करीबियों के साथ रोशनी का पर्व मनाया और सोशल मीडिया पर इसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। किसी ने घर में पूजा-अर्चना की, तो किसी ने पारंपरिक परिधानों में परिवार के साथ तस्वीरें साझा कर फैंस को शुभकामनाएं दीं। इस बार कई सितारों के दिवाली सेलिब्रेशन ने खासा ध्यान खींचा।

अक्षय कुमार ने आरती कर परिवार के साथ मनाई दिवाली

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर आरती करते हुए अपना वीडियो और परिवार के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि दिवाली खुशियां बांटने, अपनों के साथ समय बिताने और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को मनाने का त्योहार है। उन्होंने सभी के परिवारों के लिए अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और खुशियों की कामना की।

रितेश देशमुख और सोनम कपूर ने शेयर कीं खास तस्वीरें

रितेश देशमुख ने परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “हमारे परिवार की तरफ से आपके परिवार को दिवाली मुबारक। प्यार, देशमुख्स।”

वहीं, सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने अपने पति के लिए प्यार जाहिर करते हुए लिखा कि दिवाली की रोशनी और चमक के बीच भी वह इंसान आज उन्हें शर्मा देता है।

celebs diwali 2026 2

रश्मिका-विजय ने शादी के बाद पहली दिवाली मनाई

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली परिवार के साथ ट्रिप पर मनाई। रश्मिका ने इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और प्यार से भरे जीवन की कामना की।

श्रद्धा कपूर ने पूछा- दिवाली सिर्फ 7 दिन की क्यों नहीं होती?

श्रद्धा कपूर ने परिवार के साथ दिवाली मनाई और पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उनके पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “दिवाली 7 दिन की क्यों नहीं हो सकती???”

कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मनाया त्योहार

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा की। उन्होंने अपने संदेश में प्यार, रोशनी और जिंदगी में शुक्रगुजार होने की वजहों का जिक्र करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

सुनील ग्रोवर ने सड़क पर बेचे फूल

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने इस बार दिवाली कुछ अलग अंदाज में मनाई। उन्होंने सड़क पर फूल बेचते हुए अपनी तस्वीर साझा की। उनके इस अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सभी को प्यार और रोशनी से भरी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

प्रियंका चोपड़ा ने निक और बेटी मालती के साथ शेयर कीं तस्वीरें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने कैमरा रोल की पसंदीदा तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को दिवाली की बधाई दी।

करीना कपूर ने माता-पिता और बहन के साथ मनाई दिवाली

करीना कपूर खान ने अपने पिता रणधीर कपूर, मां बबीता कपूर और बहन करिश्मा कपूर के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने पोस्ट में माता-पिता के प्रति प्यार और उनके महत्व को दर्शाया। करीना ने लिखा कि माता-पिता से प्यार करना हमेशा सबसे अहम होता है।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक

इस दिवाली कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फैंस को खास तोहफा दिया। दोनों ने अपने बेटे विहान की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा कि यह उनकी अब तक की सबसे रोशन दिवाली है। पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बीच इसकी खूब चर्चा होने लगी।

सितारों से सजी दिवाली पार्टी में भी जुटीं फिल्मी हस्तियां

दिवाली के मौके पर कई बॉलीवुड हस्तियां एक शानदार पार्टी में भी शामिल हुईं। कृति सैनन, नुपुर सैनन, करीना कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल समेत कई सितारों ने पार्टी में हिस्सा लिया।

सोनाक्षी सिन्हा ने पार्टी की तस्वीरें साझा करते हुए इसे प्यार और रोशनी से भरी दिवाली बताया। इस तरह बॉलीवुड सितारों की दिवाली पूजा, परिवार, दोस्तों और खुशियों के नाम रही। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और शुभकामना संदेशों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button