Chhattisgarh

मुख्यमंत्री के बयान के साथ छेड़छाड़, वीडियो निर्माता के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराया एफआईआर

रायपुर, 5 अप्रैल 2024|मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान से छेड़छाड़ कर नकारात्मक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले वीडियो निर्माता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी को अपराध दर्ज करने शिकायत किया। इस दौरान उन्होंने विडियो लिंक की छायाप्रतिलिपि, मूल विडियो और एडिटेड वीडियो का सीडी सौंपा। शिकायत करने वालों में भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, जिलाध्यक्ष रायपुर जयंती पटेल, छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पाण्डेय, चुनाव समिति संयोजक विजय शंकर मिश्रा शामिल थे।

अमित चिमनानी ने थाना प्रभारी को बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा 3 अप्रैल 2024 को महासमुंद में मंच से दिए गए उद्बोधन से छेड़छाड़ कर कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट अपील करते हुए दिखाया गया है, जो न केवल आपत्तिजनक है, वरन चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है। उक्त कृत्य से निजी तौर पर बेहद आहत हैं और उन्हें मानसिक संताप हुआ है। सोशल मीडिया में जारी उक्त वीडियो निर्माता के विरुद्ध अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही कर सोशल मीडिया साईट चैनल को प्रतिबंधित किया जाए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button