Chhattisgarh
युवा कांग्रेस महासमुन्द जिलाध्यक्ष ने छोड़ा हाथ का साथ !

महासमुन्द। ऐन लोकसभा चुनाव के समय भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़ ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष आकाश शर्मा को 31 मार्च 2024 को भेजे गए त्याग पत्र में उन्होंने महासमुन्द युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने का उल्लेख किया है।



