Chhattisgarh

राजधानी रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय नृत्य स्पर्धा में जीती आद्या पांडे, राष्ट्रीय स्पर्धा में आद्या का 16 पुरस्कार

भिलाई नगर 5 दिसंबर । भिलाई की नन्ही नृत्यांगना “आद्या पांडे” सिर्फ़ 14 वर्ष की अल्पायु में अखिल भारतीय स्तर पर न सिर्फ शहर बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही है। शास्त्रीय नृत्य की ( भरतनाट्यम) रायपुर मे आयोजित अखिल भारतीय नृत्य की प्रतिस्पर्धा “कलावंत” जिसके प्रायोजक गोविंद लीला कला केंद्र रायपुर थे।

IMG 20231204 172825
IMG 20231204 WA0016

इस राष्ट्रीय स्पर्धा में आद्या ने वरिष्ठ श्रेणी मे भाग लेकर अपनी प्रस्तुति द्वारा सबका मन मोह लिया और प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ का फिर से मान बढ़ाया। अपनी उम्र से ज्यादा अखिल भारतीय पुरस्कार जीत चुकी हैं, ये उनका 16 वा अखिल भारतीय स्तर का पुरस्कार है।
2 दिसंबर को इस स्पर्धा का आयोजन रंगमंदिर रायपुर मे हुआ था । लगातार आद्या पांडे द्वारा अपनी मेहनत से ना सिर्फ़ भिलाई का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि अपनी प्रतिभा को भी समय समय पर प्रस्तुत करके अपनी कला को निखार रही हैं और”नृत्य मंजरी, नृत्य प्रतिभा एवम् नृत्य श्रेष्ठ” जैसे अलंकरण से अलंकित हुई हैं

वर्ष 2022 मे पांच और 2023 मे ये इनका चौथा अखिल भारतीय स्तर का पुरस्कार है।
आद्या पांडे केवल 4 साल की उम्र से भरतनाट्यम की शिक्षा अपने गुरु डॉ. जी. रतीश बाबू से प्राप्त की | इनकी संस्था का नाम “नृत्यति कलाछेत्रम” है.
आद्या डी. पी. एस रिसाली की 9वीं की छात्रा हैं | इनके पिता दिनेश पांडे भिलाई इस्पात सयंत्र के मर्चेंट् मिल मे कार्यरत हैं |

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button