National

Aaj Ka Rashifal 26 March 2023: आज इन राशियों का चमकने वाला है भाग्य, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 March Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन देवी माता कुष्मांडा की पूजा का विधान है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 26 March 2023 ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आंकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल से निर्धारित किया जाता है। राशिफल के अनुसार आज यानि 26 मार्च 2023, रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के तनावपूर्ण हो रहा है। बता दें कि आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है, साथ ही स्कंद षष्ठी व्रत भी रखा जाएगा। आज के दिन देवी स्कंदमाता की उपासना की जाती है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जिसका समापन आज 26 मार्च, रविवार को दोपहर 03 बजकर 02 पर हो जाएगा और इसी समय से षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी।

आज कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक और प्रीति योग रात्रि 10 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। आज रवि योग दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 27 मार्च सुबह 06 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। आज राहुकाल शाम 04 बजकर 46 मिनट से शाम 06 बजकर 16 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से संध्या 04 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज दिशाशूल पश्चिम है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button