IPL Opening Ceremony 2023: अरिजीत के गाने पर झूमे धोनी-हार्दिक, तमन्ना और रश्मिका की ग्लैमरस परफॉर्मेंस

2023 IPL Opening Ceremony News in Hindi: आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले अरिजीत सिंह ने अपने गानों से सबका दिल जीत लिया। चेन्नई के कप्तान धोनी और गुजरात के कप्तान हार्दिक भी अरिजीत के गानों पर झूमने लगे। इसके बाद तमन्ना भाटिया ने गुजरात और रस्मिका मंदाना ने चेन्नई के लिए परफॉर्म किया।
IPL 2023 Opening Ceremony Live: धोनी और हार्दिक भी मंच पर आए
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात टाइटंस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मंच पर आए। दोनों ने टॉस से पहले आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के साथ पोज किया।
IPL 2023 Opening Ceremony Live: रश्मिका की शानदार परफॉर्मेंस
रश्मिका मंदाना ने दक्षिण भारतीय फिल्म के गाने पर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने श्रीवल्ली, नाटू नाटू गाने पर भी अपनी परफॉर्मेंस दी।
IPL 2023 Opening Ceremony Live: तमन्ना ने टम टम गाने पर किया परफॉर्म
तमन्ना भाटिया ने तेलगू फिल्म एनिमी के गाने टम टम पर परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने डिजायर, ऊ अंटावां गाने पर भी परफॉर्म किया। तमन्ना भाटिया ने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए परफॉर्म किया।
IPL 2023 Opening Ceremony Live: अरिजीत ने अपने गानों से बांधा समा
आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले गायक अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया। उन्होंने राजी फिल्म के गाने ‘ऐ वतन मेरे वतन’ गाने से समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 1983 फिल्म के गाने ‘लहरा दो’ और ब्रम्हास्त्र के गाने ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ से सभी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने चन्ना मेरे, कबीरा, अपना बना ले पिया, तुझे कितना चाहने लगे हम, झूमे जो पठान, शिवा, हां मैं गलत, प्यार होता कई बार है, तेरे प्यार में, घुंघरू टूट गए, राबता, इलाही, हवाएं, देवा-देवा, इंडिया जीतेगा गाना भी गाया। इस दौरान हार्दिक पांड्या भी अरिजीत के गाने पर डांस करते दिखे।