अंतराष्ट्रीय
Trending

सीजफायर के बीच US का ईरान पर एयरस्ट्राइक: होर्मुज स्ट्रेट में IRGC की नावें तबाह, मिसाइल साइट भी ध्वस्त

नई दिल्ली, 26 मई 2026 //अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम के बावजूद तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा। अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरानी सैन्य ठिकानों और IRGC की नावों पर बड़ा हमला किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, IRGC की दो नावों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाते हुए देखा गया था। इसके बाद अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर दोनों नावों को तबाह कर दिया। साथ ही दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास इलाके में मौजूद मिसाइल लॉन्च साइट्स को भी निशाना बनाया गया।

CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी बलों ने उन खतरों को निष्क्रिय किया जो अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों के लिए खतरा बन रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका सीजफायर के दौरान संयम बरत रहा है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अमेरिकी सेना ने एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) साइट पर भी हमला किया। दावा किया गया कि इस साइट से अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। जवाबी कार्रवाई में मिसाइल लॉन्चर और उससे जुड़े सैन्य ढांचे को नष्ट कर दिया गया।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन ने इस ऑपरेशन को सीमित दायरे में रखा ताकि ईरान के साथ संघर्ष और न बढ़े। हालांकि, इस हमले के बाद मध्य-पूर्व में तनाव फिर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button