छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर माओवादियों के मंसूबों को झटका: जंगल में जमीन के नीचे छिपाए हथियार बरामद, विस्फोटक मौके पर नष्ट

जगदलपुर, 28 अक्टूबर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस की सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 1 एयरगन, वायरलेस उपकरण, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी का कपड़ा जब्त किया। जंगल में माओवादियों द्वारा हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया था।

मौके पर नष्ट किए गए विस्फोटक

सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस अभियान में पुलिस की विशेष टीम के साथ इंटेलिजेंस सेल और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम भी शामिल रही।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री के एक डंप का पता चला है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button