छत्तीसगढ़

CG BREAKING : अर्नब तूफान से बिगड़ा मौसम, रायपुर समेत 11 जिलों में स्कूल बंद, पांच जिलों में रेड अलर्ट

रायपुर, 28 अक्टूबर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, कुछ इलाकों में मंगलवार रात से ही बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित जिला कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

इन 11 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

चक्रवात के संभावित प्रभाव और खराब मौसम को देखते हुए निम्नलिखित जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे:

  1. रायपुर
  2. बिलासपुर
  3. बलौदाबाजार-भाटापारा
  4. बेमेतरा
  5. रायगढ़
  6. राजनांदगांव
  7. कबीरधाम
  8. कांकेर
  9. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  10. सारंगढ़-बिलाईगढ़
  11. सूरजपुर

जारी आदेशों के अनुसार, इन जिलों के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। प्रशासन ने खराब मौसम के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश

चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ और उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को दोनों जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

इन जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एहतियाती कदम उठा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button