छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4-5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 और 5 अप्रैल को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। वे 4 अप्रैल की देर शाम रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन बस्तर के लिए रवाना होंगे।

5 अप्रैल को शाह दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे, जहां वे आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होंगे। इसके अलावा, वे नक्सल मुद्दे पर राज्य के उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

इस बैठक में नक्सल उन्मूलन की नई रणनीतियों पर चर्चा होगी और केंद्र तथा राज्य सरकार के समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। शाह के इस दौरे से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button