छत्तीसगढ़

CG BREAKING : कांकेर के मारकाटोला घाट में भीषण हादसा, डीजे पिकअप पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 लोगों की मौत की सूचना

कांकेर/चारामा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मारकाटोला घाट में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक डीजे पिकअप वाहन के ऊपर जा चढ़ा। हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौत होने की सूचना है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीजे पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button