छत्तीसगढ़
Trending

Tragedy in Bastar: बस्तर घूमने आए परिवार की कार बाढ़ में बह गई, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

जगदलपुर, 27 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एनएच-30 पर दरभा के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। बाढ़ के पानी में बहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु का यह परिवार बस्तर घूमने आया था। परिवार की स्विफ्ट डिज़ायर कार जैसे ही दरभा के पास बाढ़ के तेज बहाव में पहुंची, गाड़ी पानी में फंसकर बह गई। हादसे में कार चला रहा ड्राइवर किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और जान बचाने में सफल रहा, लेकिन परिवार के चारों सदस्य कार में ही फंस गए।

एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि की है। SDRF की टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की पूरी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button