छत्तीसगढ़
Trending

सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे से पहले सीएम साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, आज तिरंगा यात्रा व वृक्षारोपण में होंगे शामिल

रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान भरने से पहले आई इस समस्या के चलते मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से उतरकर वेटिंग रूम में इंतजार करना पड़ा। उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं। फिलहाल तकनीकी दल हेलीकॉप्टर की जांच कर समस्या को ठीक करने में जुटा है।

मुख्यमंत्री साय का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। वे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद नए भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान में होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली पहुंचेंगे, जहां वृहद वृक्षारोपण एवं चरण पादुका वितरण कार्यक्रम आयोजित है। इस दौरान सीएम की उपस्थिति में 251 सिंदूर के पौधे लगाए जाएंगे। प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता दोनों जिलों में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button