तबाही मचाएगा मानसून! इन 16 जिलों में आज होगी ताबड़तोड़ बारिश, Yellow अलर्ट जारी

रायपुर| राजधानी में गुरुवार को दोपहर व शाम को हुई बारिश ने उमस से बड़ी राहत दिलाई। नियमित बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई थी और अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री पर पहुंच गया था। यही तापमान बुधवार को भी रहा। दरअसल दोपहर दो से ढाई बजे के बीच धूप खिली हुई थी और पारा चढ़ गया। दोपहर का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने 24 अगस्त से राजधानी समेत प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना जताई है।
शाम को राजधानी के विभिन्न इलाकों में आधे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान करीब 10 मिमी पानी बरस गया। सुबह से धूप खिली थी इसलिए बारिश की संभावना (Rain Alert) कम थी। मंगलवार को भी राजधानी के विभिन्न इलाकों में पानी गिरा था। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। जिसके चलते अगले 48 घंटों तक उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बुधवार को बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। 23 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने की सम्भावना हैं।
16 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में आज हैवी रेन का यलो अलर्ट है। बलरामपुर, रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि 24 अगस्त से बारिश का एक सिस्टम फिर एक्टिव हो रहा है। इससे सभी संभागों में भारी वर्षा की (IMD Alert) संभावना है। रायपुर में देर रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।



