मंत्रालय में दो विभागों की समीक्षा करेंगे CM साय: शाम को क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवार्ड में होंगे शामिल

रायपुर, 25 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचकर पारस पोर्टल और उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम को रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित स्टेट क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे मंत्रालय पहुंचने के बाद 2 बजे तक पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक करेंगे।
दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
शाम 5 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 5:15 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 5:15 से 6:15 बजे तक आयोजित स्टेट क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद शाम 6:15 बजे होटल से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।



