छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में शराब के लिए मोबाइल एप्प ‘मनपसंद’ लॉन्च, अब आसानी से मिलेगी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने शराब के उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए ‘मनपसंद’ नाम का एक नया मोबाइल एप्प लॉन्च किया है। इस एप्प के माध्यम से यूजर्स अब मदिरा की उपलब्धता, ब्रांड की खोज, कीमत, और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

‘मनपसंद’ एप्प में “मदिरा खोजें” और “उपलब्धता देखें” जैसे विकल्प दिए गए हैं, जिनके माध्यम से ग्राहक नजदीकी दुकानों पर अपनी पसंदीदा ब्रांड की उपलब्धता और उसकी वास्तविक कीमत का पता लगा सकते हैं।

इस एप्प में “मदिरा मांग” और “जरूरी सूचना” के अलावा शिकायत दर्ज करने का भी विकल्प उपलब्ध है, जिससे यूजर्स अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे विभाग तक पहुँचा सकते हैं। इस नए एप्प के लॉन्च से उपभोक्ताओं को जानकारी जुटाने में सहूलियत मिलेगी और राज्य में शराब वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button