छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में बिक रही मध्यप्रदेश की बनी शराब, सरस्वती नगर में पुलिस की रेड

रायपुर: सरस्वती नगर थाना इलाके के सतनामी पारा में पुलिस ने छापा मारा. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मकान में अवैध शराब की खेप जमा कर रखी गई है. पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े चारो लोग रायपुर शहर के ही रहने वाले हैं. पकड़े गए लोगों के पास से कुल 204 बोतल शराब बरामद की है. पकड़े गई शराब की कीमत तीन लाख रुपए है. सभी लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

एमपी की शराब रायपुर में मिली:सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि “मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को सरस्वती नगर थाना के सतनामी पारा स्थित एक मकान में रेड की कार्रवाई की गई. उक्त मकान में 4 संदिग्ध व्यक्ति पाए गए पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तुलेश्वर धृतरलहरें, हुकूमत खंडेलवाल, अनुराग सिंह राजपूत और उमेश सोनवानी बताया. मकान की तलाशी लेने पर उक्त मकान में मध्यप्रदेश में निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई”.

आरोपियों के पास शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं था. इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब की बोतलों को जप्त कर लिया.” – सुरेंद्र श्रीवास्तव, थाना प्रभारी, सरस्वती नगर

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की कार्रवाई:मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरस्वती नगर की पुलिस टीम और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सतनामी पारा के उक्त मकान में रेड की कार्यवाही की. पकड़े गए आरोपी शराब की बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस के द्वारा दबोच लिए गए. आरोपियों के द्वारा शराब कहां से लाया गया था इस बात की जांच पुलिस कर रही है. वैसे भी रायपुर जिले में पिछले कुछ महीने से एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान “निजात” चलाया जा रहा है और इस पर लगातार कार्यवाही भी की जा रही है.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button