छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के संबंध में दी जानकारी

रायपुर, 18 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आठवें भारत जल सप्ताह में हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के जल संसाधन विशेषज्ञों, सरकारी प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।

मंत्री कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन पर चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों के स्थायी उपयोग की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का विजन जल संसाधनों के प्रबंधन के साथ-साथ सतत विकास को बढ़ावा देना है, जिससे राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल संकट कम हो सके और पर्यावरणीय स्थिरता बनी रहे।

इस आयोजन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी सहित कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button