छत्तीसगढ़
Trending

वेदांता प्लांट हादसा बेहद दर्दनाक: श्रमिकों की मौत से मर्माहत, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं – टीएस सिंह देव

रायपुर/सक्ती, 14 अप्रैल 2026/ सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बॉयलर फटने से कई श्रमिकों की मौत और कई के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।

टीएस सिंह देव ने कहा कि इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button