छत्तीसगढ़
Trending

हेमंत सोरेन आज चौथी बार झारखंड मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ : रांची में सुरक्षा कारणों से यातायात व्यवस्था में भारी बदलाव, इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता होंगे शामिल

झारखंड/रांची, 28 नवंबर 2024

हेमंत सोरेन आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रांची के मोहराबादी मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, तेजसवी यादव, एवं अरबिंद केजरीवाल शामिल हो सकते है।

आपको बता दें शपथ ग्रहण को लेकर सुरक्षा मद्देनजर रांची रोड मैप में डाइवर्ट किया गया है, जिसके अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक शहर में इ-रिक्शा का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा. वहीं बाहर से आने वाली गाड़ियों का खाकी रोड तक ही सीमित है वहां से पैदल कार्यक्रम स्थल तक सब जाएंगे। पलामू, गुमला, सिमडेगा, मांडर की ओर से कार्यक्रम के लिए आने वाले वाहन रिंग रोड होते हुए कांके रिंग रोड के पास उतर जायेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button