छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में राज्यपालों का सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका हुए शामिल

रायपुर, 02 अगस्त 2024राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में 1 से 3 अगस्त तक आयोजित राज्यपालों के त्रिदिवसीय सम्मेलन में राज्यपाल रामेन डेका सम्मिलित हुए। इस अवसर पर श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं। समारोह में देश के सभी राज्यों के राज्यपाल उपस्थित थे।



