छत्तीसगढ़
Trending

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव ने मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा में अलायंस एयर के द्वारा मंगलवार को किये गये ट्रायल लैडिंग और एयरलाईन कंपनी की भावी योजनाओं को लेकर कंपनी के सीईओ विनित सूद से की टेलीफोनिक चर्चा

रायपुर, 18 सितंबर 2024

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0सिंहदेव ने मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा में अलायंस एयर के द्वारा मंगलवार को किये गये ट्रायल लैडिंग और एयरलाईन कंपनी की भावी योजनाओं को लेकर कंपनी के सीईओ विनित सूद से टेलीफोनिक चर्चा की है। मंगलवार को दरिमा एयरपोर्ट पर अलायंस एयर का 72 सीटर प्लेन ट्रायल लैडिंग के लिये उतरा था। इसके लिये पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अलायंस एयर के सीईओ को धन्यवाद ज्ञापित किया। चर्चा में उन्होंने अम्बिकापुर को नियमित विमान सेवा से त्वरित रुप से जोडने का आग्रह किया। इसपर श्री विनित सूद ने नियमित सेवाओं के लिये कंपनी द्वारा की जा रही प्रक्रियाओं का हवाला दिया साथ ही उन्होंने बताया कि प्रक्रियायें पूरी होने के साथ ही अम्बिकापुर विमानन सेवा के नक्शे में आ जायेगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव ने अलायंस एयर के सीईओ को यह आश्वासन दिया है कि विमानन सेवा प्रारंभ करने को लेकर छत्तीसगढ राज्य से होने वाली प्रक्रियाओं के शिघ्र संपादन के लिये वे छत्तीसगढ के माननीय मुख्यमंत्री से स्वयं चर्चा करेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अलायंस एयर के सीईओ को यह सुझाव दिया कि रायपुर से अम्बिकापुर होते हुए वाराणसी तक के विमान सेवा से विमानन सुविधा की शुरुआत हो।

भविष्य में अम्बिकापुर को दिल्ली, कोलकाता, रॉंची, हैदराबाद, मुम्बई के हवाई अड्डांे से भी जोडा जाये। सकारात्मकमाहौल में हुई इस चर्चा पर अलायंस एयर के सीईओ ने पूर्व उपमुख्यमंत्री के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इन पर अमल का आश्वासन दिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button