छत्तीसगढ़
Trending

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने ग्राम सराईटिकरा पहुंचकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी ईश्वर राजवाड़े की हत्या पर शोक व्यक्त किया

अंबिकापुर/ रायपुर: ग्राम सराईटिकरा, अंबिकापुर निवासी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी ईश्वर राजवाड़े की रायपुर में हुई निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त करने पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने उनके गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सिंह देव ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और इस दुखद घटना पर अपना दुख व्यक्त किया। ईश्वर राजवाड़े की रायपुर में बेरहमी से हत्या होने की खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि परिवार के इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी मामले की निष्पक्ष और सख्त जांच करने का आग्रह किया है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button