छत्तीसगढ़
Trending

वाणिज्य, उद्योग मंत्री देवांगन आज कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 16 सितंबर 2024| प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार 16 सितम्बर को कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है दोपहर 2 बजे निवास चारपारा कोहड़िया से निहारिका कोरबा में निजी कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 3 बजे कोबरा के वार्ड क्रमांक 48 सेमीपाली बस्ती में खनिज एवं न्यास मद से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्याे के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विकास कार्याे में शामिल वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली के.पी.एस स्कूल के पास से रमला देवी से होते हुए ग्राम सभा भवन के सामने तक नाली निर्माण पूर्ववास एवं गोपालपूर में कोसगई दाई प्रांगण चबुतरा में छत का निर्माण लागत राशि 7.99 लाख रूपए एंव वार्ड क्रमांक प्राथमिक शाला सेमीपाली में नवीन भवन का निर्माण कार्य लागत 13.64 लाख रूपए तथा वार्ड क्रमांक 53 तुलसी नगर स्वीपर मोहल्ला में पण्डाल निर्माण कार्य लागत 4.95 रूपए की स्वीकृत की गई है, जिसका भूमिपूजन करेगें। तत्पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे सेमीपाली कोरबा से प्रस्थान कर शाम 7 बजे राजधानी रायपुर लौट आएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button