CM TODAY SCHEDULE: यूनिवर्सिटी में नियुक्ति पत्र वितरण, शाम को SBI के नए परिसर का उद्घाटन, राजधानी में दिनभर व्यस्त रहेंगे सीएम साय

रायपुर, 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार को राजधानी रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद 11:35 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:50 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां 11:50 बजे से 12:50 बजे तक विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 12:50 बजे विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 1:05 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 6:00 बजे ऑक्सीजोन पंडरी रोड पहुंचेंगे। यहां 6:00 बजे से 6:30 बजे तक भारतीय स्टेट बैंक, कचहरी शाखा के नवीन परिसर का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम के बाद 6:30 बजे ऑक्सीजोन से प्रस्थान कर 6:35 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका समय पुनः आरक्षित रहेगा।



