मुख्यमंत्री साय ने किया क्रेडा के सौर समाधान मोबाइल ऐप और पोर्टेबल सोलर पॉवर बैंक का विमोचन

दिनांक 18 नवंबर 2024 को बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट, जिला बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय द्वारा क्रेडा द्वारा निर्मित मोबाइल ऐप “सौर समाधान” का विमोचन किया गया। साथ ही, सोलर पोर्टेबल मोबाइल चार्जर का भी उद्घाटन किया गया।
क्रेडा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई की इनक्यूबेटेड एजेंसी के सहयोग से अनुसंधान एवं विकास की दिशा में सोलर मोबाइल चार्जर पर काम किया है। इस प्रोटोटाइप का डेमो बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में किया गया। यह सोलर पोर्टेबल मोबाइल चार्जर विशेषकर यात्रा, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज या कार्यस्थल पर उपयोगी है।
सोलर पॉवर बैंक के फीचर्स:
- 10000 mAh बैटरी क्षमता।
- 2 चार्जिंग पोर्ट (एप्पल और एंड्रॉयड)।
- सूर्य की रोशनी में 3.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज।
- 3 दिन तक उपयोग की क्षमता।
- इनबिल्ट LED टॉर्च।
इस दौरान क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा ने ऐप और चार्जर के उपयोग व विशेषताओं की जानकारी मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी, और अन्य मंत्रीगण व अधिकारियों को दी।
क्या है सौर समाधान ऐप?
- ऑनलाइन आवेदन:
क्रेडा की योजनाओं जैसे सौर सुजला, जल जीवन मिशन, हाई मास्ट, बायोगैस, सोलर पॉवर प्लांट आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा। - योजनाओं का प्रचार-प्रसार:
ऐप के माध्यम से क्रेडा की सभी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचेगी। - शिकायत निवारण प्रणाली:
- उपयोगकर्ता अपनी शिकायतें पंजीकृत कर सकते हैं।
- शिकायत की स्थिति और क्रेडा की कार्यवाही का ट्रैक रख सकते हैं।
- पारदर्शी प्रक्रिया और त्वरित निवारण सुनिश्चित।
- ऑनलाइन मॉनिटरिंग:
क्रेडा के अधिकारी संयंत्रों की स्थिति की जानकारी ऐप में दर्ज करेंगे, जिससे खराबी पर तुरंत कार्यवाही संभव होगी। - स्थापनाधीन संयंत्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना:
ऐप की मदद से गुणवत्ता पर नजर रखते हुए, स्थापना प्रक्रिया को मॉनिटर किया जाएगा। - जिम्मेदारों पर कार्रवाई:
वारंटी अवधि में खराबी ठीक न करने पर संबंधित इकाई पर कार्रवाई की जा सकेगी।
उपलब्धता:
यह ऐप एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और जल्द ही आईफ़ोन के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगा। इसे क्रेडा की वेबसाइट www.creda.co.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
सौर समाधान ऐप और सोलर पोर्टेबल मोबाइल चार्जर का यह कदम आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ प्रदेश में सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।



