छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 2025 के लिए जारी किया नया कैलेंडर, 26 दिन त्योहार और ग्रीष्मकालीन अवकाश, रजिस्ट्री कार्यालय की छुट्टियां भी निर्धारित

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 2025 के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में कुल 26 दिनों के त्योहार अवकाश, 26 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश और 10 दिनों का शीतकालीन अवकाश निर्धारित किया गया है।

हाई कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश 12 मई से 6 जून 2025 तक रहेगा, हालांकि इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा। वहीं, शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा। इस अवधि में 22 से 24 दिसंबर तक रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा, जबकि 26 से 31 दिसंबर तक यह बंद रहेगा।

इसके अलावा, हाई कोर्ट प्रत्येक रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहेगा। कैलेंडर में छत्तीसगढ़ और देशभर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों का निर्धारण किया गया है।

इस वर्ष के कैलेंडर के अनुसार, अदालत के कामकाज की समय-सारणी और कार्यालय की कार्यशीलता में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए सभी छुट्टियां पहले से निर्धारित कर दी गई हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button