Chhattisgarh

CG मौसम : रायपुर समेत 5 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर, 20 मार्च 2024|राजधानी रायपुर में मौसम सुहावना हो गया है। रायपुर समेत प्रदेश में हल्की माध्यम बारिश हो रही है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि हो रही है। इससे लोगों को बढ़ते गर्मी से राहत मिली है। बढ़ती तेज धूप और गर्मी के बीच मौसम सुहावना हुआ है। लोगों को गर्मी से रहत मिली है।

Related Articles

मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई, धमतरी, महासमुंद, भाटापारा समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।

एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी विदर्भ और आसपास के क्षेत्र पर स्थित है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका झारखंड से ओडिशा होते हुए उतरी तटीय आंधप्रदेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। एक द्रोणिका वायु का असातत्य दक्षिण तमिलनाडु से लेकर  पश्चिमी विदर्भ और और आसपास के क्षेत्र में स्थित चक्रवाती परिसंचरण तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए इसके औसत समुद्र तल से 0.9 किमी बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।


प्रदेश में बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य में लगातार नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं ठंडी हवाएं भी चल रही है। रात के तापमान में भी कमी है। रात के समय नमी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगमी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इसके साथ ही अंधड़ और ओलावृष्टि की व्यापक गतिविधियां होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आगमी दो दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके सब अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button