छत्तीसगढ़
Trending

बेमेतरा में GST विभाग की बड़ी रेड: 40 टन, 50 लाख का लोहा लदा ट्रक पकड़ा, बिना दस्तावेज जबलपुर ले जा रहा था ड्राइवर

बेमेतरा में जीएसटी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 टन लोहा लदे ट्रक को जब्त किया है। इस लोहे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर जीएसटी विभाग की टीम ने बीती रात बेमेतरा में रायपुर पासिंग ट्रक (CG 04 JD 3551) को पकड़ा। यह ट्रक रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा था। जांच के दौरान ट्रक में करीब 40 टन लोहा पाया गया, जो रायपुर के एक बड़े इस्पात कारोबारी का बताया जा रहा है।

टीम ने ट्रक ड्राइवर से दस्तावेजों की मांग की, लेकिन वह कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इस पर विभाग ने ट्रक को जब्त कर बेमेतरा के रक्षित केंद्र में खड़ा करवा दिया है।

इस कार्रवाई से जीएसटी चोरी पर लगाम लगाने की विभाग की कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। आगे की जांच जारी है, और इस्पात कारोबारी से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button