छत्तीसगढ़
Trending

श्री सीमेंट फैक्ट्री में हादसा: मजदूर की संदिग्ध मौत, 50 लाख मुआवजे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के खपराडीह, भाटापारा बलौदा बाजार स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। मृतक मजदूर की पहचान अशोक सिंह (33 वर्ष), पिता गुलाब सिंह के रूप में हुई है। अशोक मध्य प्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट के तहत काम करते हुए यह हादसा हुआ। बीती रात अशोक अचानक लापता हो गया था। आज सुबह उसकी लाश फैक्ट्री के सेलो में पाई गई।

मजदूर संघ की मांग

घटना के बाद मजदूर संघ ने 50 लाख रुपये मुआवजा राशि की मांग की है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। यह हादसा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन का रुख अपनाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button