छत्तीसगढ़

CM विष्णु देव साय का आज रायपुर और रायगढ़ दौरा : आयुर्वेद सेवा सम्मेलन से चक्रधर समारोह तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 23 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार, 23 सितंबर को रायपुर और रायगढ़ जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर से होगी, जहां वे आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद बौरगांव में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 11:40 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे 11:40 से 12:20 बजे तक आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:40 बजे शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बौरगांव पहुंचेंगे। यहां 12:40 से 1:40 बजे तक भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और दोपहर में कुछ समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री शाम को रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 3 बजे प्रस्थान कर 4 बजे जिंदल एयरपोर्ट, रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा अग्रोहा धाम पहुंचकर शाम 4:20 से 5 बजे तक भाषा शिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भोजपल्ली जाएंगे, जहां शाम 5:30 से 6 बजे तक कार्यक्रम रहेगा। शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस, रायगढ़ पहुंचने के बाद कुछ समय आरक्षित रहेगा।

रात्रि में मुख्यमंत्री रामलीला मैदान, रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां शाम 7:10 बजे से रात 10 बजे तक चक्रधर समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 10:10 बजे सर्किट हाउस, रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button