छत्तीसगढ़

CG Accident News: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

बालोद, 19 सितम्बर 2026

बालोद में शनिवार सुबह कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। घटना करहीभदर के पास की है और मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस धमतरी की डीआरडी कंपनी की बताई जा रही है। बस में कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी सवार थे। शनिवार सुबह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान करहीभदर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बस में फंसे शव को बाहर निकालने में करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं हादसे में घायल लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से बालोद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

तेज रफ्तार बताई जा रही हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस की तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। हालांकि दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ मृतक की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button