मध्यप्रदेश

भोपाल में रहवासी इलाकों के कारोबार पर निगम की बड़ी कार्रवाई : 4 घंटे में 15 से ज्यादा प्रतिष्ठान सील, अरेरा कॉलोनी में दुकानदारों का हंगामा

भोपाल, 31 अगस्त 2026//भोपाल में रहवासी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सोमवार सुबह नगर निगम ने सीलिंग की बड़ी कार्रवाई शुरू की। छह विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें कार्रवाई के लिए उतरीं। करीब चार घंटे में 15 से ज्यादा प्रतिष्ठान बंद कराए गए।

सुबह 9 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान रचना नगर में जूंबा डांस हाउस और होटल ओ को सील किया गया। वहीं उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जलसा और स्टार शादी हॉल पर भी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान अरेरा कॉलोनी में दुकानदारों ने विरोध और हंगामा किया। आर्य समाज मंदिर के पास टीम के पहुंचने पर व्यापारी कार्रवाई का विरोध करने लगे।

यह कार्रवाई रहवासी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ की जा रही है। इससे पहले नगर निगम ने ऐसे प्रतिष्ठानों को 8,264 नोटिस जारी किए थे। सोमवार से छह विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सीलिंग अभियान शुरू किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button