छत्तीसगढ़

यूपी से लाकर अंबिकापुर में बेचता था नशीली दवाइयां: मेडिकल स्टोर से 207 कफ सिरप और 3600 टैबलेट जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार करने का मामला सामने आया है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से करीब 2 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की हैं। मामले में मेडिकल स्टोर संचालक राजेश समद्दार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मेडिकल स्टोर के पीछे कमरे में छिपाकर रखी थीं दवाइयां

कार्रवाई शहर के सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 स्थित न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर में की गई। टीम ने संचालक के कब्जे से 207 नग प्रतिबंधित कफ सिरप और 3600 टैबलेट बरामद कीं। नशीली दवाइयों की यह खेप मेडिकल स्टोर के पीछे बने एक कमरे में छिपाकर रखी गई थी।

उत्तर प्रदेश से लाता था प्रतिबंधित दवाइयां

पूछताछ में आरोपी ने प्रतिबंधित दवाइयां उत्तर प्रदेश से लाने की बात स्वीकार की। आबकारी टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर में नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button