छत्तीसगढ़

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित निवास पर मनाया गोवर्धन पर्व: गौ माता की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति की कामना की

रायपुर, 10 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौ सेवा की परंपरा के अनुरूप उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित अपने निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता से प्रार्थना करते हुए कामना की कि प्रदेश के अन्नदाताओं के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहें, गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हो तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button