छत्तीसगढ़

जांजगीर में रिश्तों का कत्ल, पिता ने बेटे की हत्या की: शराब पीकर घर में करता था मारपीट, वारदात के बाद खुद पहुंचा थाने

जांजगीर-चांपा, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता खुद मुलमुला थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के डिघोरा गांव का है। मृतक की पहचान रावेन्द्र मरावी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर के लोगों के साथ मारपीट और विवाद करता था।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी रावेन्द्र शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों के साथ विवाद करने लगा। लगातार होने वाले विवाद और मारपीट से परेशान होकर उसके पिता ने उस पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में रावेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में गिर पड़ा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

थाने पहुंचकर पिता ने किया सरेंडर

घटना के बाद आरोपी पिता सीधे मुलमुला थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button