Chhattisgarh

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज करेंगी ‘आयुष्मान भव’ अभियान की शुरुआत, लाखों लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

नई दिल्ली| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 13 सितंबर को वर्चुअल तरीके से अभियान शुरू करेंगी। मांडविया ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअली बातचीत की और आयुष्मान भव अभियान के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े में चलने वाले अभियान के तहत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप और इलाज किया जाएगा।

2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। गावों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस योजना से 60 हजार गरीबों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। अंगदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button