अंतराष्ट्रीय

US-Iran War Update: खाड़ी में फिर भड़का तनाव, ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों के बाद अमेरिका की जवाबी कार्रवाई, कई देशों में हाई अलर्ट

खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को ईरान ने कुवैत, इराक और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

ईरानी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि इन हमलों में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय और अन्य सैन्य बेस को टारगेट किया गया। ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में हालिया कथित अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई है।

हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि सभी मिसाइल और ड्रोन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। अमेरिका के मुताबिक किसी भी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा है।

इसके बाद अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के केशम आइलैंड और कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले किए, जिसमें एक कम्युनिकेशन टावर को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है।

हमलों के बाद कुवैत और बहरीन सहित पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। कुवैत सेना ने नागरिकों को संदिग्ध वस्तुओं से दूर रहने और किसी भी मलबे को न छूने की चेतावनी जारी की है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें खाड़ी क्षेत्र पर टिकी हुई हैं, जहां स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है और किसी बड़े संघर्ष की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button