STEEL INTECH के 38 कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी : NCFE ने बचत, निवेश, बीमा और साइबर फ्रॉड से बचाव पर किया जागरूक

भिलाई-दुर्ग, 16 सितम्बर 2026। नेशनल सेंटर फॉर फाइनेंशियल एजुकेशन (NCFE) की ओर से STEEL INTECH PVT. LTD. (STECH) के कर्मचारियों के लिए Financial Education Programme for Adults (FEPA) का आयोजन 14 सितंबर 2026 को कंपनी परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन, निवेश और दीर्घकालीन वित्तीय योजना के प्रति जागरूक करना था।
कार्यशाला का संचालन NCFE Empanelled Financial Education Trainer विकास गुप्ता, CERTIFIED FINANCIAL PLANNER® एवं PMP ने किया। उन्होंने सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न वित्तीय विषयों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में आय-व्यय प्रबंधन, बजट निर्माण, बचत एवं निवेश, वित्तीय लक्ष्य, महंगाई, Emergency Fund, Banking एवं Digital Payments जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा Mutual Funds, SIP, Power of Compounding, Insurance, Retirement Planning, NPS और Taxation Basics की भी जानकारी दी गई।
कार्यशाला में Cyber Security Awareness और Fraud Prevention पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, जिम्मेदार निवेश व्यवहार, उपयुक्त बीमा के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा और सेवानिवृत्ति की तैयारी के महत्व के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में कुल 38 कर्मचारियों ने भाग लिया और चर्चा में सक्रिय सहभागिता की। संवादात्मक और व्यावहारिक सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को समझाया गया कि वित्तीय जागरूकता, अनुशासित बचत और सुविचारित वित्तीय योजना व्यक्तिगत एवं पारिवारिक वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में कैसे मदद कर सकती है।
NCFE के अनुसार, Financial Education एवं Cyber Security Awareness Programmes कर्मचारियों, स्कूल शिक्षकों, कॉलेज विद्यार्थियों, MSMEs, औद्योगिक श्रमिकों, संभावित उद्यमियों, वरिष्ठ नागरिकों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों और महिला समूहों सहित वयस्क आबादी के विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को वित्तीय विषयों की समझ विकसित करने और सूझ-बूझ के साथ वित्तीय निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाना है।

NCFE Financial Education Programme आयोजित कराने में रुचि रखने वाले संगठन एवं संस्थान संपर्क कर सकते हैं:
📧 ncfe.cg.mp@gmail.com | 📞 +91 9811025256
NCFE के बारे में
National Centre for Financial Education (NCFE) एक Section-8 not-for-profit company है, जिसे RBI, SEBI, IRDAI और PFRDA द्वारा Financial Stability and Development Council (FSDC), Ministry of Finance, Government of India के तत्वावधान में बढ़ावा दिया गया है। NCFE का उद्देश्य देश में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और लोगों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना है।



