अंतराष्ट्रीय
Trending

US-ईरान शांति समझौते का ड्राफ्ट तैयार: 2000 जहाज फंसे, होर्मुज खुलने में लग सकते हैं 6 महीने

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच अंतरिम शांति समझौते का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। दोनों देशों ने शुरुआती स्तर पर सहमति दे दी है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा और अंतिम हस्ताक्षर बाकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 60 दिन के सीजफायर और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर सहमति बन चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने का आश्वासन देगा, जबकि अमेरिका उस पर आगे हमला नहीं करेगा और जब्त की गई राशि लौटाने पर भी सहमत हुआ है। बताया जा रहा है कि अमेरिका की ओर से ट्रंप और ईरान की ओर से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल है। वैश्विक स्तर पर करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने इस रास्ते को ब्लॉक कर दिया था। अब इसे फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, लेकिन इसमें 30 दिन से लेकर 6 महीने तक का समय लग सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने समुद्र के भीतर 12 बारूदी सुरंगें बिछाई हैं, जिन्हें हटाना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के मुताबिक फारस की खाड़ी में करीब 2000 मालवाहक जहाज फंसे हुए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही इन जहाजों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का मानना है कि छोटे टैंकर जल्द निकल सकते हैं, लेकिन बड़े जहाजों को सामान्य संचालन में लौटने में कई महीने लग सकते हैं। समझौते में लेबनान पर हमले रोकने का भी जिक्र है, जिससे मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button