
नई दिल्ली | एंटरटेनमेंट न्यूज़
Dacoit ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बावजूद एक हफ्ते के भीतर अच्छा प्रदर्शन किया है। Mrunal Thakur और Adivi Sesh स्टारर इस फिल्म ने खासकर तेलुगु बेल्ट में मजबूत पकड़ बनाई है, जबकि हिंदी बाजार में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी रही।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 7वें दिन फिल्म ने तेलुगु में करीब 92 लाख और हिंदी में 33 लाख रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर ‘डकैत’ ने पहले हफ्ते में भारत में लगभग 28.30 करोड़ रुपये (नेट) और 31.49 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन कर लिया है।
हालांकि, फिल्म को Bhooth Bangla और Dhurandhar 2 जैसी बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाए हुए है।
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘डकैत’ का प्रदर्शन और भी बेहतर दिख रहा है। करीब 70-80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने एक हफ्ते में दुनियाभर में 43.89 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें से 12.40 करोड़ रुपये ओवरसीज मार्केट से आए हैं।
डायरेक्टर Shenil Dev के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म की कमाई धीरे-धीरे बढ़ रही है, जो आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन का संकेत दे रही है।



