छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर-दुर्ग की लाइफलाइन खारुन ब्रिज खुला: 16 दिन में रिपेयरिंग पूरी, पुलिस की कड़ी निगरानी में चला ट्रैफिक


रायपुर, 17 अप्रैल 2026/ खारुन नदी पर बने पुराने खारुन ब्रिज की मरम्मत का काम तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है। जहां इस कार्य के लिए 30 दिन का समय निर्धारित किया गया था, वहीं इसे रिकॉर्ड 16 दिनों में ही पूरा कर लिया गया। शुक्रवार से ब्रिज पर यातायात फिर से शुरू हो गया है।

करीब डेढ़ लाख वाहनों की दैनिक आवाजाही को देखते हुए इस दौरान रायपुर और दुर्ग पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों जिलों के 70-80 से अधिक जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

मरम्मत कार्य 1 अप्रैल से शुरू हुआ था, जबकि 31 मार्च की रात से ही भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा था, जिससे यातायात प्रभावित न हो।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल लगातार कार्य की निगरानी करते रहे और समय-समय पर निरीक्षण कर दिशा-निर्देश देते रहे। वहीं रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि दोनों जिलों के समन्वय से यातायात सुचारू रखने में सफलता मिली।

गुरुवार शाम को ब्रिज का ट्रायल सफल रहा, जिसके बाद शुक्रवार सुबह से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। अब इस प्रमुख मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button