छत्तीसगढ़

वेदांता पावर प्लांट हादसा: बॉयलर ब्लास्ट में 13 मजदूरों की मौत, मजदूर ने सुनाई भयावह आपबीती

सक्ति, 15 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। हादसे में अब तक 13 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद बचे हुए एक मजदूर ने दिल दहला देने वाला अनुभव साझा किया। मजदूर के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई मिसाइल गिर गई हो। कुछ ही सेकंड में पूरे इलाके में धुआं और आग फैल गई, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।

मजदूर ने बताया कि वह करीब 17 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहा था और धमाके के तुरंत बाद जान बचाने के लिए एक अलमारी के अंदर छिप गया। लेकिन नीचे काम कर रहे कई मजदूर आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद प्रशासन ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button