छत्तीसगढ़
Trending

आज व्यस्त रहेंगे CM साय: कैबिनेट बैठक, 515 पैक्स का शुभारंभ और ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 15 अप्रैल 2026। विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान के साथ होगी। इसके बाद वे 11:25 बजे महानदी भवन पहुंचेंगे।

यहां 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद 1 बजे से 1:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री साय 515 नवीन पैक्स सोसायटी का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 2 बजे से 2:45 बजे तक फिर आरक्षित समय रहेगा।

दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होकर 3:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां 3:15 से 4:15 बजे तक “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद 4:15 बजे वे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 4:30 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां आगे का समय आरक्षित रहेगा।

👉 आज के कार्यक्रम में प्रशासनिक फैसलों के साथ महिला सशक्तिकरण से जुड़े आयोजन पर भी विशेष फोकस रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button