छत्तीसगढ़
Trending

PMO का बड़ा एक्शन: रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला पर जांच के आदेश, 300 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन संजय शुक्ला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने उनके खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच के आदेश जारी किए हैं।

दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता ने पीएमओ में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शुक्ला पर पद का दुरुपयोग कर 300 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया कि पहले की शिकायतों को दबा दिया गया था।

इतना ही नहीं, नवा रायपुर स्थित रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के नाम पर 55 लाख रुपए की रिश्वत मामले में भी संजय शुक्ला आरोपी हैं। इस घूसकांड में सीबीआई पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

पीएमओ ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, जांच की प्रगति की जानकारी शिकायतकर्ता को देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

शिकायत में पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ का नाम भी सामने आया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने शुक्ला को विभागीय जांच से बचाने में सहयोग किया।

हालांकि, इस पूरे मामले पर संजय शुक्ला का कहना है कि उन्हें पीएमओ में की गई शिकायत की कोई जानकारी नहीं है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button