छत्तीसगढ़
Trending

जेल के अंदर ‘डॉनगिरी’ का वीडियो वायरल: बिलासपुर में आरोपियों की रील से मचा बवाल, FIR के निर्देश

बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का जेल परिसर से बनाया गया एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरोपियों को दबंग और डॉन की तरह पेश किया गया है, जिससे जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, करीब 5 महीने पहले मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके साथियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद किया गया था।

अब इन्हीं आरोपियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसे मुलाकात के लिए आए लोगों ने जेल के मुलाकात कक्ष के बाहर से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपी खुद को दबंग अंदाज में दिखाते नजर आ रहे हैं।

जेल प्रशासन हरकत में, सख्त कार्रवाई
वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने आरोपियों की मुलाकात पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही, मुलाकात कक्ष में तैनात स्टाफ को हटा दिया गया है।

जेल अधीक्षक ने रील बनाने और उसे वायरल करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अब जेल में मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से सख्ती से जांच की जाएगी।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल
गौरतलब है कि बिलासपुर सेंट्रल जेल पहले भी गैंगवॉर, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों को लेकर विवादों में रह चुकी है। ऐसे में इस वायरल रील ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की बात कही जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button