छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में खौफनाक घटना: एक साथ 17 बकरा-बकरी मृत मिले, शरीर पर चोट के निशान और फटे पेट से फैली दहशत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साथ 17 बकरा-बकरी मृत अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सभी पशु किसान प्रेमलाल बिरको के थे। जब ग्रामीणों ने इन्हें देखा तो उनके शरीर पर चोट के निशान और पेट फटे हुए पाए गए, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है। इस भयावह मंजर को देखकर गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों को आशंका है कि किसी अज्ञात हमलावर या जंगली जानवर ने इन पशुओं पर हमला किया हो सकता है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और पशु विभाग की टीम जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button