छत्तीसगढ़
Trending

कांकेर में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर दो कारों की भिड़ंत, 6 की मौत, 3 गंभीर घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नेशनल हाईवे-30 पर नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच जारी है और घायलों के बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button