छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर यातायात जाम से मिलेगा त्वरित राहत, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 9479210632, गूगल मैप से होगी निगरानी, पेट्रोलिंग तुरंत पहुंचेगी

रायपुर, 09 अप्रैल 2026: पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम से तुरंत राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9479210632 जारी किया है।

अब कोई भी नागरिक या वाहन चालक शहर में जाम की स्थिति होने पर इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सअप के माध्यम से सूचना दे सकता है। सूचना मिलने पर आईटीएमएस/कंट्रोल रूम तुरंत यातायात पेट्रोलिंग को भेजेगा और जाम को क्लीयर कर वाहन चालकों को राहत प्रदान की जाएगी।

पुलिस के अनुसार शहर के सभी क्षेत्रों में लगातार गूगल मैप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। नागरिक भी मैप पर जाम की स्थिति देख सकते हैं और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

गूगल मैप पर मार्ग के रंगों का अर्थ:

  • हरा (Green): यातायात सुचारू
  • पीला (Yellow): गति मध्यम
  • लाल (Red): अत्यंत धीमी या सिग्नल पर रुकी हुई
  • मेहरून (Maroon): यातायात पूर्ण रूप से बाधित

यातायात पुलिस ने कहा कि शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए ये कदम लगातार जारी रहेंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button