राष्ट्रीय
Trending

माउंट एवरेस्ट घोटाले का भंडाफोड़: खाने में मिलाते थे बेकिंग सोडा, फर्जी हेलिकॉप्टर रेस्क्यू से करोड़ों की ठगी

Mount Everest से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। नेपाल पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो पर्वतारोहियों को जानबूझकर बीमार बनाकर फर्जी रेस्क्यू के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करता था।

क्या है पूरा मामला?

जांच में सामने आया कि ट्रैकिंग के दौरान गाइड पर्यटकों के खाने में बेकिंग सोडा जैसी चीजें मिला देते थे। इससे उन्हें उल्टी, कमजोरी और घबराहट होने लगती थी। ये लक्षण ऊंचाई पर होने वाली बीमारी (एल्टीट्यूड सिकनेस) जैसे लगते थे, जिससे पर्यटक डर जाते थे।

ऐसे होता था फर्जी खेल

बीमार पड़ते ही पर्यटकों पर तुरंत हेलिकॉप्टर रेस्क्यू कराने का दबाव बनाया जाता था। इसके बाद:

  • एक ही हेलिकॉप्टर में कई लोगों को ले जाकर अलग-अलग बिल बनाए जाते थे
  • 4000 डॉलर की उड़ान को 12000 डॉलर तक दिखाया जाता था
  • फर्जी मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों के डिजिटल सिग्नेचर इस्तेमाल किए जाते थे

32 लोगों पर केस दर्ज

नेपाल पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों पर केस दर्ज किया है, जिनमें:

  • ट्रेकिंग कंपनी के मालिक
  • हेलिकॉप्टर ऑपरेटर
  • अस्पताल से जुड़े लोग शामिल हैं

करोड़ों का घोटाला

जांच में खुलासा हुआ कि इस स्कैम के जरिए करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 165 करोड़ रुपये) की ठगी की गई।
तीन कंपनियों ने मिलकर सैकड़ों फर्जी रेस्क्यू दिखाकर भारी रकम वसूली।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

यह घोटाला पहली बार 2018 में सामने आया था। इसके बाद नियम कड़े किए गए, लेकिन हालिया जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा अब भी जारी था।

👉 फिलहाल इस मामले को संगठित अपराध मानते हुए जांच तेज कर दी गई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button